Posted inGhazal/Nazm दूर से पूछोगे हाल Posted by Bhuppi Raja November 1, 1998No Comments दूर से पूछोगे हाल दूर से पूछोगे हाल तो अच्छा ही बताएंगेआओगे थोड़ा पास तो दिल खोल के दिखाएंगे दिल से करोगे सवाल तो हर जवाब सुनाएंगे किताबें खोल पढ़ोगे तो कुछ ना बोल पाएंगे गर चलोगे हमारे साथ तो ताउम्र साथ निभाएंगे होंगे हमसे नाराज तो हम ही मनाएंगे गाओगे हमारे साथ तो रोज महफिले जमाएँगेबनोगे हमारा साज तो साथ गुनगुनाएंगे बनोगे हमराज तो कुछ ना छुपाएंगे करोगे ना हमसे बात तो दूर हो जाएंगे हाथों में दोगे हाथ तो जन्नत दिखलाएंगे इक वादा कर दो आज की हम वफ़ा निभाएँगे छू लोगे साँसों से तो ख़ुशबुएँ महकाएँगेथोड़ा भी कर लो प्यार तो मर ही जाएँगेG016 Post navigation Previous Post इख़्तिलात कीजिएNext Postतू मेरा हो नहीं सकता