तुम्हें हमसे प्यार हो न हो हमें तो है
तुम्हें इन्तज़ार हो न हो हमें तो है
हम तुम्हारे हैं तुम्हारे ही रहेंगे सदा
तुम्हें ऐतबार हो न हो हमें तो है
यें ज़िन्दगी बेंज़ार है तुम्हारे बिना
तुम्हें इकरार हो न हो हमें तो है
तुम्हारा साथ है छाँव कड़ी धूप में
तुम्हें प्यारा-यार हो न हो हमें तो है
करते है हम मुहब्बत तुमसे ही मगर
तुम्हें इज़हार-ए-यार हो न हो हमें तो है
G037