प्यार का ये भरम तो देखिए
यार का ये करम तो देखिए
नज़रें उनको ढूँढ़तीं हैं हर तरफ
बेख़्याली का चरम तो देखिए
रोज़ करके वादा रोज़ तोड़ना
ये उनका फ़ित्नो-करम तो देखिए
क़त्ल करने आये ख़ंजर सोचकर
हाथ में पकड़े मरहम तो देखिए
बेदर्द नज़रें मिलते झुक गईं
आँखों में उनकी शरम तो देखिए
अफसाना मेरा सुनते ही रो दिए
दिल कितना उनका नरम तो देखिए
जिस्म ठंडा हो गया तो क्या हुआ
साँसें हमारी अभी गरम तो देखिए
ज़िन्दगी की जंगअभी हारे नहीं
हौसले हमारे अदम तो देखिए
फिज़ा में कभी तो बहार आएगी
‘राजा’ का बाग़बाँ करम तो देखिए
G028

