दिल में तेरे बता क्या है
हमसे हुई ख़ता क्या है
क्यूँ बुझे-बुझे से रहते हो
बोलो न वजह क्या है
दर्द है तो बयां कर दो
सोचेंगे हम दवा क्या है
आँखों में नमी सी क्यों है
कह भी दो हुआ क्या है
तेरे अपने हैं हम ग़ैर नही
हम दरमियां छुपा क्या है
कहो तो फ़ना हो जाएँ हम
बोलो तो सज़ा क्या है
हम में बेवफ़ाई नहीं ज़रा भी
तुमसे सीखी वफ़ा क्या है
G031